खजुराहो। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन उनके अनुयायियों द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। देशभर के उनके अनुयायियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और हार्दिक शुभकामनायें दी है। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने भी वीडियो संदेश जारी कर उन्हें जनम्दिन की शुभकामनाएं दी है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन पर फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने भी बधाई दी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जन्मदिन की शुभकामनायें दी और हमेशा साथ रहने की बात भी कही है। बता दें कुछ दिन पहले संजय दत्त बागेश्वर धाम आये थे और मंदिर में पूजा अर्चना की थी, वहीं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात कर चर्चा की थी।
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को संजय दत्त ने दी जन्मदिन पर बधाई

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:July 5, 2024
- Post category:मनोरंजन
You Might Also Like
इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर विवाद, कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें बढ़ीं; 24 मार्च को समय रैना को हर हाल में देनी होगी सफाई!
मां के जनाज़े में नहीं जा सके अदनान सामी! अदनान सामी का भावुक खुलासा: पाकिस्तान ने वीजा देने से किया इनकार; वीडियो कॉल पर देखा मां का जनाज़ा!
