नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को खेला जाएगा। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए एक दिन बाकी है, लेकिन गयाना में बारिश हो रही है। इससे मैच पर भी बरसात का खतरा मंडरा रहा है। भारत बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान भी बारिश की संभावना है। इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। जबकि पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यदि मैच बरसात की भेंट चढ़ता है तो भारतीय टीम को फायदा होगा और इंग्लैंड को नुकसान हो जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए 4 घंटे का अतिरिक्त समय रखा गया है। अगर मैच बारिश के कारण प्रभावित होता है तो तय समय के अंदर पूरा किया जाएगा। इसके बाद भी पिच खेलने के अनुकूल नहीं हुई तो मैच रद्द हो जाएगा। मैच न खेल पाने की स्थिति में दोनों टीमों को रिजर्व डे का लाभ नहीं मिलेगा। भारत बनाम इंग्लैंड का मैच अगर बारिश के कारण रद्द हुआ तो रिजर्व डे पर नहीं खेला जाएगा। मैच रद्द होने पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगा। एक भी गेंद खेले बिना फाइनल का टिकट कट जाएगा। दरअसल टीम इंडिया ने सुपर 8 के तीनों मैच जीत है। वह ग्रुप-1 के अंक तालिका में शीर्ष पर रही। इंग्लैंड ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही। अगर सेमीफाइनल मैच कैंसिल हुआ तो भारत टॉप पर होने से सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले गुयाना में बारिश

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 27, 2024
- Post category:स्पोर्ट्स
You Might Also Like
कोहली-रोहित युग खत्म, अब गिल-पंत की जोड़ी संभालेगी टेस्ट टीम की कमान: गिल कप्तान, पंत उप-कप्तान; इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम घोषित!
ICC T20I Ranking: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, दीप्ति शर्मा ने टॉप-5 में मारी एंट्री
