सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी कर लेंगी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटी सोनाक्षी की शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं हैं। वे शादी में भी शामिल नहीं होंगे। अब इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न ने विराम लगा दिया है। बीते गुरुवार, शत्रुघ्न को होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी दिखीं। जिस लोकेशन पर जहीर और शत्रुघ्न को साथ देखा गया, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी स्पॉट हुईं। इस दौरान वे कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। जब यह खबर सामने आई थी कि सोनाक्षी शादी करने वाली हैं, तब इस शादी पर पिता शत्रुघ्न से सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था- मुझे इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आजकल बच्चे मां-बाप की सहमति नहीं लेते, बस इन्फॉर्म कर देते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं कि हमें कब इस शादी के बारे में बताया जाएगा। उनकी इस बात से कयास लगाया जा रहा था कि पिता के साथ सोनाक्षी के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं।
नाराजगी की खबरों पर लगाया विराम, होने वाले दामाद के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 21, 2024
- Post category:मनोरंजन
You Might Also Like
“2020 दिल्ली” दंगों की अनकही दास्तां: भारत की पहली सिंगल-शॉट फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, झकझोर देगा 3 मिनट 22 सेकंड का ट्रेलर…
OTT Release This Week: ‘तस्करी’ से लेकर ‘मस्ती 4’ तक… इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, होगा फुल एंटरटेनमेंट