भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून से पहले प्री मानसून का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में मानसून जल्द पहुंच सकता है। महाराष्ट्र की ओर से मानसून तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण प्रदेश के 35 जिलों में आज यानी मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 18-19 जून से मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। इधर उत्तरी मप्र के जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि देखी गई है। वहीं कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है। आने वाले समय में लोगों को जल्द गर्मी से राहत मिलेगी।
मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ प्री मानसून, 35 जिलों में बारिश का अलर्ट

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 11, 2024
- Post category:अभी अभी / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल: नंदी हॉल में किया पूजन-अभिषेक, बोले- अद्भुत रहा अनुभव
खंडवा में गणगौर पर्व की खुशियाँ बदली मातम में, कुएं में उतरे 8 ग्रामीणों की जहरीली गैस से दर्दनाक मौत; मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश
