मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है।
सलमान खान पर गोलीबारी का प्लान फेल, लॉरेन्स बिश्नोई गिरोह के 4 गुर्गे गिरफ्तार
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 1, 2024
- Post category:अभी अभी / मनोरंजन
You Might Also Like
Amitabh Bachchan Birthday: जब डूबने ही वाला था अमिताभ बच्चन का करियर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पलट गई किस्मत
रश्मिका-विजय की शादी में कोई सेलेब्रिटी नहीं होगा शामिल, मोबाइल-गिफ्ट्स पर बैन, फोटो-वीडियो के लिए एग्रीमेंट हुआ साइन