बेंगलुरु। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद गुरुवार रात जर्मनी से भारत पहुंचे। बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद रात करीब 1 बजे SIT ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। शुक्रवार को पूछताछ से पहले SIT प्रज्वल को बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए ले गई। वहीं, उनके वकील अरुण भी CID ऑफिस में मौजूद हैं। मेडिकल के बाद प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उनकी कस्टडी की मांग करेगी। उधर, SIT ने प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। टीम ने ने उन्हें 1 जून को होलेनरसीपुर में अपने घर पर मौजूद रहने कहा है। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से JDS के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ 3 महिलाओं से यौन उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। वे 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक SIT समय-समय पर प्रज्वल का पोटेंसी टेस्ट कराने पर भी विचार कर रही है। बलात्कार का आरोपी पीड़ित पर यौन हमला करने में सक्षम है या नहीं, यह पता लगाने के लिए टेस्ट किया जाता है। फोरेंसिक टीम प्रज्वल का ऑडियो सैंपल भी लेगी, जिससे पता लगाया जा सके कि वायरल वीडियो में सुनाई रही आवाज प्रज्वल की है या नहीं। भारत आने से पहले प्रज्वल ने सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
सेक्स स्कैंडल- प्रज्वल की 35 दिन बाद भारत वापसी, SIT ने किया अरेस्ट
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 31, 2024
- Post category:देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
मध्यप्रदेश में हर गांव तक सड़क पहुंचाने की बड़ी योजना, तीन साल में पूरा होगा लक्ष्य: CM डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश; AI और जियो टैगिंग से होगी सड़कों की मॉनिटरिंग
रोहित की फिटनेस पर सवाल या बॉडी शेमिंग? कांग्रेस प्रवक्ता के बयान से मचा बवाल, रोहित को कहा ‘मोटा’ और ‘बेअसर कप्तान’: भाजपा का तंज: “जो लोग राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हारे, वे अब रोहित पर सवाल उठा रहे!”