उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। ये मारपीट की घटना भगवान महाकाल की शयन आरती के दौरान प्रवेश को लेकर हुई। जानकारी के अनुसार शंख द्वार बंद होने के बाद श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद कुछ श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मी के बीच बहस होने के बाद मारपीट होने लगी। मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों ने इस मामले की जांच की बात कही है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। दूसरी ओर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बीते दो दिनों में भक्तों ने 10 जंबो कूलर दान किए हैं। इन कूलर को टनल, विश्राम धाम आदि स्थानों पर लगाया जाएगा। इससे भीषण गर्मी में दर्शनार्थियों को राहत मिलेगी। पीआरओ गौरी जोशी ने बताया 28 मई को नई दिल्ली के श्रद्धालु संदीप कपूर ने मंदिर समिति को 6 जंबों टेंट कूलर भेंट किए हैं। इसी प्रकार बुधवार को उज्जैन निवासी पवन विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, योगेश अग्रवाल व हरीश देवनानी ने 4 जंबो कूलर भेंट किए। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने कूलर प्राप्त कर दानदाताओं का सम्मान किया।
श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प की घटना सामने आई

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 30, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
MP विधानसभा में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ विधायक धरने पर बैठे, जीतू पटवारी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से माफी की मांग की
पीथमपुर की रामकी एनवायरो फैक्ट्री में धधक रहा यूनियन कार्बाइड का ज़हर, 650 जवानों की घेराबंदी में जल रहा जहरीला कचरा; सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई प्रक्रिया
