ग्वालियर। राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। माधवी राजे लंबे समय से बीमार चल रही थी। 15 फरवरी को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था और तब से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। दिल्ली के एम्स से जुड़े सूत्रों ने कहा कि माधवी राजे ने सुबह 9:28 बजे अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिन से वह वेंटिलेटर पर थीं और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थीं। उन्हें 15 फरवरी को एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें सेप्सिस के साथ निमोनिया भी हो गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं, जहां सात मई को मतदान हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान भी सिंधिया का लगातार दिल्ली दौरा होता रहा था। भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। उनका नेपाल के राजघराने से संबंध था। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में उनका माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 15, 2024
- Post category:अभी अभी / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ा एक्शन: श्रीसन फार्मा डायरेक्टर गोविंदन रंगनाथन की चेन्नई से हुई गिरफ्तार, SIT ने जब्त किए अहम सबूत; जांच में खुलासा — सिरप में पाया गया DEG और EG तय सीमा से 486 गुना ज़्यादा!
हिट एंड रन केस में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, कार्यकर्ता की मौत पर दर्ज हुई FIR; सामने आया चौंकाने वाला VIDEO!
