भोपाल। शुक्रवार की सुबह झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन पर रोका गया और तुरंत आरपीएफ और जीआरपी की टीमें ट्रेन के अंदर सर्चिंग में जुट गईं। ट्रेन के हर एक बोगी को जांचा गया। सर्चिंग के लिए डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया था। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में ट्रेन में बम जैसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। बाद में ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। करीब 35 मिनट तक ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर खड़ी रही। मालूम हो कि बुधवार को दिल्ली के कई स्कूलों में बम की सूचना के ईमेल से अफरातफरी मच गई थी, जिसके बाद अगले दिन भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कमी देखने को मिली थी।
भोपाल में हड़कंप! झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 3, 2024
- Post category:देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
शाह का कांग्रेस पर हमला- वंदे मातरम के सिर्फ 2 पैरा गाना तुष्टीकरण की राजनीति, 1937 के फैसले को लेकर उठाए सवाल
“जलवायु परिवर्तन हेतु वैश्विक प्रयास-भारत की प्रतिबद्धता में राज्यों का योगदान” पर विमर्श और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ, CM मोहन यादव शामिल हुए; बोले – प्रकृति और प्रगति में समन्वय आवश्यक है
