भोपाल। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजधानी भोपाल समेत एमपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। कुछ हिस्सों में आज और कल गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज और कल बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। जबलपुर और शहडोल संभाग में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के आसार है। प्रदेश में 2 दिन 37 डिग्री से 42 डिग्री तक तापमान रहने के आसार है।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी…
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 27, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: कांवड़ियों को कुचलते हुए पलटी तेज़ रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत!
बिना अनुमति बच्चों को न बनाएं सांता क्लॉज़! मध्य प्रदेश में बाल संरक्षण आयोग ने जारी किया आदेश, बच्चों को सांता क्लॉज बनने के लिए अब अभिभावकों की लिखित अनुमति जरूरी