उज्जैन। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे कृषि उपज मंडी उज्जैन में स्थित कांग्रेस नेता झुझार सिंह सोलंकी के घर और दुकान में अचानक आग लग गई,आग घर के पीछे पड़े स्क्रैप से शुरू हुई जिसकी लपटे दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।आगजनी की खबर लगते ही हड़कंप मच गई ,तत्काल आग की चपेट में आने वाले मकान के आसपास के रहवासी मकानों को खाली करवाया गया,वही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पड़ोसी राजेंद्र राठौर ने बताया की घर के पीछे स्क्रैप पड़ा था उसी में आग लगी जिसके कारण घर के ऊपरी मंजिल तक आग पहुंच गई,दमकल की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया।
उज्जैन में कांग्रेस नेता के घर लगी आग

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 25, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
आज परिणय सूत्र में बंधेंगे शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल सिंह चौहान, देशभर की दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल; हिन्दू और जैन परंपराओं के साथ सम्पन्न होगा भव्य विवाह समारोह
Global Firepower Ranking 2025: दुनिया के सबसे ताक़तवर देशों की लिस्ट में भारत ने दिखाया कमाल! अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत को मिला चौथा स्थान
