भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल, नर्मदापुरम समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 अप्रैल के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, बैतूल, जबलपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभवाना जताई गई है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों में एक बार फिर बादल छाने लगे हैं। जिससे कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 21 से 23 अप्रैल तक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा। जिसके चलते गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं रविवार देर शाम भी भोपाल, रायसेन और नर्मदापुरम में हल्की बारिश हुई है। प्रदेश में 25 अप्रैल के बाद 2 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।
बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 22, 2024
- Post category:अभी अभी / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
श्रमिकों को बड़ी राहत: संबल योजना के तहत 505 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचेंगे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 मार्च को करेंगे ट्रांसफर; 23,162 हितग्राहियों को मिलेगी आर्थिक सहायता
मध्यप्रदेश में मानसूनी कहर: 14 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी!