राजकोट में सोफा फैक्ट्री में भीषण आग, बाथरूम में फंसे कर्मचारी की मौत; दमकल ने पाया काबू

You are currently viewing राजकोट में सोफा फैक्ट्री में भीषण आग, बाथरूम में फंसे कर्मचारी की मौत; दमकल ने पाया काबू

गुजरात के राजकोट में हुडको चौकड़ी के पास स्थित एक सोफा फैक्ट्री में लगी आग में एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेतनभाई सेलदिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान वह फैक्ट्री के बाथरूम में फंस गए थे, जिसके कारण उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड अधिकारी एम.के. जुनेजा के अनुसार, सुबह करीब 10:14 बजे फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तुरंत फायर टेंडर और रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। फिलहाल आग बुझा दी गई है और घटना की जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी।