प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों नॉर्वे दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने संयुक्त प्रेसवार्ता की. जिसमें नॉर्वे की एक महिला पत्रकार हेले लिंग ने सवाल पूछकर विवादों में घिर गई. सवाल पूछने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब ट्रोल किया. उस पर विदेशी एजेंट और जासूस होने का आरोप लगाया. हेले लिंग ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है. जानें क्या कहा?
सोमवार को नॉर्वे के ओस्लो में पीएम मोदी से महिला पत्रकार हेले लिंग ने प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर सवाल किया था. जिसके बाद पत्रकार को सोशल मीडिया पर लोगों ने विदेशी एजेंट बताया. इस पर हेले लिंग ने सफाई देते हुए कहा कि वो विदेशी जासूस नहीं हैं, बल्कि अपना पत्रकारिता का काम कर रही हैं.