Rajasthan Crime News: आज कल ऐसी कई खबरें देखने को मिल जाती हैं, जिसमें पत्नियां अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा देती हैं. एक ऐसा ही मामला राजस्थान के अलवर जिले से सामने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला टैक्सी ड्राइवर से प्यार कर बैठती है. इस दौरान बीच में रोड़ा बन रहे पति को ठिकाने लगाने की प्लानिंग भी रच डाली. गनीमत रही कि पति को इस बात की भनक लग गई और वह सुरक्षित बच गया. फिलहाल, अब पत्नी और उसका प्रेमी दोनों पुलिस के शिकंजे में हैं. जानें क्या है पूरा मामला?
यह मामला राजस्थान के अलवर जिले से गोविंदगढ़ कस्वे का है. जहां कर्णव खत्री की शादी साल 2018 में अर्चना अरोड़ा के साथ हुई थी. कर्णव एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर हैं, जो जयपुर में रहते हैं. जबकि अर्चना गोविंदगढ़ में ही रहती थी. कर्णव की नौकरी जयपुर में होने की वजह से दोनों की मुलाकात नहीं हो पाती थी. इस दौरान कर्णव ने अपनी पत्नी को जयपुर बुलाना शुरू कर दिया. टैक्सी ड्राइवर ऋषभ शर्मा हमेशा अर्चना को जयपुर पहुंचाता. इसी दौरान अर्चना और ऋषभ के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं. अर्चना तो शादी-शुदा रही और उसके दो बच्चे भी हैं. ऐसे में दूसरी शादी करना संभव नहीं था. दोनों ने इस दौरान साथ रहने का फैसला किया और कर्णव को बीच रास्ते से किनारे हटाने का प्लान बना लिया.
कैसे हुआ खुलासा?
कर्णव एक दिन जयपुर से अलवर जाने के लिए टैक्सी बुक की. सफर दूर का था, इसलिए कर्णव सोने लगा. टैक्सी ड्राइवर को जब लगा कि वह सो गया तो ड्राइवर ने अर्चना से बातचीत करना शुरू कर दिया. इस दौरान अर्चना से पूछा कि कहो तो तुम्हारे पति को आज ही ठिकाने लगा दूं. हालांकि, इस दौरान उसने मना कर दिया. इस घटना का वीडियो और ऑडियो कर्णव ने चोरी से रिकॉर्ड कर लिया और फिर अपनी पत्नी को सुनाया. घर जाकर मोबाइल चेक किया तो उसमें लंबी बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली, जिससे क्लियर हो गया कि दोनों के बीच काफी समय से संबंध हैं