MI vs KKR: आज मुबंई और कोलकाता के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

You are currently viewing MI vs KKR: आज मुबंई और कोलकाता के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. मुबंई और केकेआर की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस सीजन का पहला मैच भी रोमांच से भरपूर रहा है. आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबलें में आरसीबी ने 6 विकेट से हैदराबाद को हरा दिया. अब सबकी निगाहें दूसरे मुकाबले पर टिकी हुई हैं. आइए जानते है कि इस मैच में किसका साथ देगी पिच और क्या रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला जाना है. यहां की पिच की बात करें सभी जानते है कि इस मैदान पर गेंदबाजों की खूब पिटाई होती हैं. ये ऐसा मैदान है जहां कोई भी स्कोर चेज हो सकता है. ऐसे में यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा टोटल सेट करने की प्लानिंग के साथ मैदान पर उतरेगी. दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ऐसे में ये मैच हाईस्कोरिंग होने की संभावना हैं.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.