असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे. इस लिस्ट में भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भी दिसपुर से टिकट दिया है.
कहां से किसको मिला टिकट?
BJP ने जो आज अपनी पहली 88 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. जिसके अनुसार, हिमंता बिस्व सरमा को जालुकबारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, दुधनई से टंकेश्वर राभा, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा, अभयपुरी से भूपेन रॉय, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को टिकट दिया गया है.
वहीं, भाजपा ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी को चुनावी मैदान में उतारा है.