Indore: इंदौर में 8 लोग जिंदा जले, EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे गैस सिलेंडर

You are currently viewing Indore: इंदौर में 8 लोग जिंदा जले, EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे गैस सिलेंडर

इंदौर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक मकान में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना में 3 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की मुख्‍य वजह चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इस शॉर्ट सर्किट के कारण घर में रखे गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक आग लग गई और वे फट गए, जिससे पूरे घर में आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची टीम ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की.

हादसे में 8 लोगों की मौत

मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रात करीब 3:30 बजे कार में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में जान गवाने वालों में इंदौर 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. हादसे के बाद मनोज पुगलिया, सिमरन सेठिया, राशि सेठिया, लगभग 12 साल, विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, टीनू और 1 बच्‍चे का शव निकाला गया.