संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है. पहले दिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर संसद काफी हंगामेदार रही. विपक्ष के सवालों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया. दिनभर संसद हंगामेदार चलती रही. आज संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी और मतदान होगा. एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, “सरकार ने LPG का रेट 55 रुपए बढ़ा दिए हैं, मुंबई और बेंगलुरु में गैस की कमी शुरू हो गई है, तो यही सब कल हम चर्चा करना चाहते थे. अभी तो वहां पर युद्ध शुरू ही हुआ है अगर युद्ध लंबा चल गया तो भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर क्या असर होगा? हमने कल स्थगन प्रस्ताव दिया था. इसलिए विपक्ष इस पर बहस चाह रहा था.”शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एलपीजी सिलेंडर की कमी पर कहा,“हमसे झूठ कहा गया कि हमारे पास काफी स्टॉक है. कोई भी दिक्कत हुई तो हम चीजे हैंडल कर लेंगे. अब जो हालात बन रहे चाहे वो पुणे या बेंगलुरु के होटल या मुंबई में किल्लत आ रही हो, क्योंकि गैस की कमी हो गई है, तो ये सारी चीजे दिखाता है कि ये सरकार भगवान भरोसे चल रही, सिर्फ बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं और जो दिक्कत का सामना करना पड़ रहा, वो आम जनता को करना पड़ रहा है. एक हफ्ते के अंदर आपने गैस के दाम बढ़ा दिए, जबकि आपने कहा था हम सक्षम है और हम नागरिक पर भार नहीं डालेंगे लेकिन सबसे पहले आपने यही किया.”
लोकसभा में भारी हंगामे की बीच 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित

- Post author:Shivendra Parmar
- Post published:March 10, 2026
- Post category:देश
You Might Also Like
T20 Wourld Cup 2026 : ‘पूरे वानखेड़े को साइलेंट कर देंगे ’, सेमीफाइनल से पहले अंग्रेज खिलाड़ी ने पैट कमिंस की तरह दी चेतावनी
Haryana Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों के बीच, BJP नेता Kuldeep Bishnoi को Congress में शामिल
