क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से जूझ रहे थे खानचंद सिंह

You are currently viewing क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से जूझ रहे थे खानचंद सिंह

Rinku Singh Father passed away: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. आज शुक्रवार को उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे.

रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. लेकिन आज शुक्रवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

जिम्बाम्बे के खिलाफ नहीं खेले मैच

रिंकू सिंह हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप टीम को छोड़कर अपने पिता से मिलने नोयडा पहुंचे थे. इसके बाद अचानक से उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसकी वजह से वे घर पर ही रुक गए थे. हालांकि, मैच से एक दिन पहले वे भारतीय टीम से जुड़ गए थे, लेकिन जिम्बाम्बे के खिलाफ प्लेइंग11 में भाग नहीं लिया.