अमेरिका में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए. यहां भी पीएम शहबाज को जलील होना पड़ा. ट्रंप ने शहबाज की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘प्लीज स्टैंड अप’ यह सुनते ही शहबाज खरडे हो गए. हालांकि, बाद में ट्रंप और शहबाज शरीफ बाद में एक-दूसरे से मिलते नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
सोशल मीडिया पर अब इसी बात को लेकर बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम शहबाज पर ‘चाटुकारिता’ के आरोप लगा रहे हैं. मीटिंग के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहबाज सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि यह कोई औपचारिक सैल्यूट नहीं था. अब इस इशारे को लेकर शहबाज को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
क्या बोले ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप अपने भाषण के दौरान जब सब बैठे हुए थे, उस दौरान उन्हें शहबाज की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘प्लीज स्टैंड अप’. यह सुनते ही शहबाज तुरंत अपनी सीट छोड़कर खडे़ हो गए. शहबाज के इस घटनाक्रम की पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. इसके साथ ही इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि, बाद में दोनों मुलाकात भी की है. इस दौरान शहबाज शरीफ ट्रंप से गले मिलने की भी कोशिश कर रहे थे.