Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अगले सप्ताह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. यह कपल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में 7 फेरे लेगा. यह इंटीमेट वेडिंग होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी होगी. इस शादी में कोई भी सेलेब्रिटी शामिल नहीं होगी. इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि कपल की शादी में मोबाइल और गिफ्ट पर बैन रहेगा. साथ ही फोटो-वीडियो के लिए एग्रीमेंट साइन कराया गया है.
कब है रश्मिका-विजय की शादी?
- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को 7 फेरे लेंगे.
- जानकारी के मुताबिक शादी से पहले की परंपाएं और फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे.
मोबाइल-गिफ्ट्स पर बैन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर नई जानकारी आई है. जानकारी के मुताबिक रश्मिका और विजय की शादी में बहुत ही कम लोग शामिल होने वाले हैं. इनमें सिर्फ परिवार के लोग खास दोस्त ही शामिल हैं. कपल की शादी में किसी भी सेलेब्रिटी और इंडस्ट्री के लोगों को नहीं बुलाया गया है. वहीं, शादी में फोन और गिफ्ट पर भी बैन रहेगा. रश्मिका और विजय ने अपने ने नोट लिखा है, जिसमें गिफ्ट्स नहीं लेने की बात कही गई है. साथ हीसिर्फ आशीर्वाद देने के लिए कहा है.