राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में ‘शताब्दी समारोह’ रखा गया था, जिसमें फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया, जो चर्चा का विषय बन गया. इस दौरान फिल्म जगत से पहुंचीं हस्तियों ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को सुना. इस समारोह में अनन्या पांडे से लेकर सलमान खान तक शामिल हुए. यहां जानें बॉलीवुड की कौन-कौन सी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुईं.
RSS का यह कार्यक्रम 2 दिनों तक चला, जिसमें पहले दिन सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर जैसे बड़े दिग्गजों ने भाग लिया, वहीं अगले दिन रविवार को युवा हस्तियां अनन्या पांडे और विक्की कौशल जैसे स्टार शामिल हुए. RSS का यह कार्यक्रम देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे यह बॉलीवुड का कार्यक्रम हो. सभी हस्तियों ने आयोजन में पहुंचकर काफी देर तक मोहन भागवत को सुना.