IND vs PAK मैच विवाद पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को याद दिलाया ‘एहसान’, PCB को लिखा लेटर

You are currently viewing IND vs PAK मैच विवाद पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को याद दिलाया ‘एहसान’, PCB को लिखा लेटर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान महामुकबले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. अब इस मामले में श्रीलंका की एंट्री हो गई है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को औपचारिक पत्र लिखकर 15 फरवरी को प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार न करने की अपील की है. यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है और टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच है.

श्रीलंका ने पीसीबी को लिखा लेटर

दरअसल 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी. हालांकि पीसीबी ने इस मामले पर आईसीसी को लिखित रूप में कोई जानकारी नहीं दी है. अब इस पूरे मामले पर श्रीलंका की एंट्री हो गई है, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए पीसीबी को धमकी भरे अंदाज में पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को अपने फैसले पर फिर से सोचने को कहा है.