IND vs ENG U19 WC Final LIVE: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का ‘तूफान’, 71 गेंदों पर जड़ दिए 150 रन, अंग्रेजों की हालत पस्त

You are currently viewing IND vs ENG U19 WC Final LIVE: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का ‘तूफान’, 71 गेंदों पर जड़ दिए 150 रन, अंग्रेजों की हालत पस्त

IND vs ENG U19 World Cup Final Live Updates: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

भारत इस टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम रही है और अब तक पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है, जबकि इंग्लैंड ने 1998 में एकमात्र खिताब अपने नाम किया था.

IND vs ENG U19 Final: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), एरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

इंग्लैंड: थॉमस रियू (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरस, बेन मेयस, केबिल फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन