लव जिहाद और नशे के खिलाफ लड़ाई को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा ‘नरेला रक्षाबंधन महोत्सव’

You are currently viewing लव जिहाद और नशे के खिलाफ लड़ाई को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा ‘नरेला रक्षाबंधन महोत्सव’

लव जिहाद और नशे के खिलाफ लड़ाई को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा ‘नरेला रक्षाबंधन महोत्सव’

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव: पहले दिन मंत्री श्री सारंग को 24 हज़ार 211 बहनों ने बांधी राखी

लव जिहाद के विरुद्ध जन-जागरण करेगी विश्वास विजय वाहिनी

भोपाल, 11 अगस्त 2025

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को विश्व के सबसे बड़े ‘नरेला रक्षाबंधन महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “हिन्दू बहन-बेटियों को लव जिहाद जैसे षड्यंत्र से बचाना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से दूर रखना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा धर्म और कर्तव्य भी है।उन्होंने कहा कि इस दिशा में ‘विश्वास विजय वाहिनी’ की महिला कार्यकर्ता लव जिहाद और नशे के विरुद्ध घर-घर जाकर जन जागरण करेंगी। इस अभियान में पीड़ित परिवारों को कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री श्री सारंग ने लव जिहाद और नशे के विरुद्ध दिलाया संकल्प

महोत्सव के दौरान मंत्री श्री सारंग ने लव जिहाद और नशे के खिलाफ संकल्प दिलवाते हुए कहा कि हिन्दू-बहन बेटियों को बहला फुसलाकर व षड्यंत्र कर लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है। इसके खिलाफ ‘विश्वास विजय वाहिनी’ की महिला कार्यकर्ता 20 अगस्त तक नरेला विधानसभा सहित भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि लव जिहाद से पीड़ित परिवारों के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि वे न्याय और सुरक्षा पा सकें।

नशे के खिलाफ सामाजिक एकजुटता
मंत्री श्री सारंग ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का पतन कर देता है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद और नशे, दोनों ही सामाजिक रोग हैं, जिनके खिलाफ जागरूकता और एकजुट प्रयास जरूरी हैं। इस मुहिम में सभी एक साथ आये।

पहले दिन 24 हज़ार से अधिक बहनों ने बांधी राखी
महोत्सव के पहले दिन 24 हज़ार 211 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को राखी बांधी। रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान बहनों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर राखी’ भी बांधी। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने सभी बहनों को उपहार स्वरूप छाता, अभिमंत्रित रुद्राक्ष, महाकुंभ का पवित्र गंगा जल व महाकालेश्वर का चित्र भेंट किया। समारोह में बहनों के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

रहवासियों ने किया भव्य स्वागत

कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर बहनों ने मंत्री श्री सारंग पर पुष्पवर्षा कर उनका स्नेहिल स्वागत किया।

हर एक बहन से बंधवाई राखी

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पहले दिन वार्ड 44 एवं 38 में आयोजन स्थलों पर हज़ारों की संख्या में बहनें राखी बांधने पहुंची। समारोह में स्वयं कतारबद्ध होकर बहनों ने अपनी बारी का इंतजार किया और अपने भैया विश्वास सारंग को राखी बांधी। बुजुर्ग बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधकर मंत्री श्री सारंग के सिर पर हाथ रखकर आशीष दिया।

कल यहां होंगे आयोजन
कल 12 अगस्त को वार्ड 78 के विश्वकर्मा नगर और वार्ड 69 के श्री दुर्गा धाम मन्दिर अशोका गार्डन में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों बहनें मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधेगीं।