नवरात्रि पर्व पर बहनों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा – निरंतर पेट्रोलिंग के साथ अत्याधुनिक साधन जैसे ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी बहनों की सुरक्षा

You are currently viewing नवरात्रि पर्व पर बहनों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा – निरंतर पेट्रोलिंग के साथ अत्याधुनिक साधन जैसे ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी बहनों की सुरक्षा

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

नवरात्रि पर्व एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। यह त्योहार नौ दिनों तक चलता है, और इस दौरान लोग देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और उनकी आराधना करते हैं। यह त्योहार देवी दुर्गा की शक्ति और उनकी कृपा का प्रतीक है, और लोग इस त्योहार को बहुत ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं। नवरात्रि के नौ दिन गरबा और डांडिया करके लोग माता की आराधना करते हैं।

वहीं, शहरों में गरबा के बड़े-बड़े पंडाल लगे हुए हैं, जहां सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और युवक-युवतियां गरबा खेलने पहुँचते हैं। ऐसे में नवरात्रि पर्व पर बहनों की सुरक्षा की दृष्टि से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी जिलों में विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पूजा स्थलों एवं गरबा स्थलों के आसपास दो पहिया वाहनों से महिला पुलिस बल निरंतर पेट्रोलिंग करेगी तथा बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। महिला बल के सहयोग के लिए अन्य पुलिस बल भी तैनात रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निगरानी के अत्याधुनिक साधन जैसे ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे आदि का भी बहनों की सुरक्षा के उद्देश्य से प्रयोग किया जाएगा।