‘कभी पैर तुड़वा लेतीं तो कभी बीमार हो जातीं’, अमित शाह बोले- ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की

You are currently viewing ‘कभी पैर तुड़वा लेतीं तो कभी बीमार हो जातीं’, अमित शाह बोले- ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. साथ ही उन्होंने जनता से भी कहा कि अब आने वाले चुनाव में बंगाल की जनता तय करेगी कि आगे भय को चुनना है या भरोसे को. उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगया कि पिछले 15 सालों में राज्य में केवल भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव की राजनीति हुई हैं. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने झूठे, डर और हिंसा के सहारे सत्ता में रहने की राजनीति अपनाई है.

टीएमसी के शासन की चार्जशीट

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल का आगामी चुनाव सिर्फ राज्य के लिए नहीं, बल्कि देश के सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जनता के मुद्दों को उठाने और उनकी आवाज को सामने लाने का निर्णय लिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज की प्रेस वार्ता तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन के खिलाफ चार्जशीट हैं. इनता ही नहीं उन्होंने कहा कि इस चार्जशीट में तृणमूल कांग्रेस के काले चिठ्ठो का संकलन किया गया है.

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर ये आरोप लगाए हैं

  • बंगाल में सिंडिकेट राज स्थापित किया गया.
  • राज्य भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुका है.
  • सफेदपोश अपरादी सिस्टम में शामिल हैं.
  • कट मनी राज्य में आम बात हो गई है.
  • उद्योगों के लिए बंगाल ग्रेवयार्ड बन गया हैं.
  • घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है.
  • तुष्टिकरण सरकार की नीति बन चुकी हैं.

ममता दीदी हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती हैं- अमित शाह

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह हमेशा से विक्टिम कार्ड खेलती आ रही है और इस विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल करके सत्ता बचाती आ रही हैं. अमित शाह ने कहा,’ममता दीदी ने हमेशा विक्टम कार्ड की राजनीति की है. कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, तो कभी बीमार हो जाती हैं, और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं.’

अमित शाह ने भाजपा के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए आंकड़े पेश किए:

  • 2014 लोकसभा- 17% वोट, 2 सीट
  • 2019 लोकसभा- 41% वोट, 18 सीट
  • 2024 लोकसभा- 39% वोट, 12 सीट
  • 2016 विधानसभा- 10% वोट, 3 सीट
  • 2021 विधानसभा- 38% वोट, 77 सीट